कलावीथिका हाल का किराया बढ़ाए जाने पर जताया विरोध

जबलपुर: रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित कला विधिका हाल जो पुरातत्व विभाग के द्वारा संचालित है। जिसमें नगर में कलाकारों के लिए और सामाजिक संस्थाओं के लिए संस्कृति कला कारो ब अन्य छोटे-कार्यक्रमों के लिए कम दर पर उपलब्ध हो जाता है। यह हाल कलाकार कला प्रेमी छोटी संस्थाएं अपनी सीमित बजट के कार्यक्रम करके कलाकारों को प्रोत्साहित करते थे।

लेकिन अचानक उस हाल का किराया बढ़ाए जाने को लेकर शहर कांग्रेस सेवादल,संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जबलपुर कांग्रेस परिवार तथा जबलपुर के कला प्रेमियों ने इसका पुरजोर विरोध जताया है। उनका कहना है कि कम बजट में छोटी संस्थाएं छोटे कलाकार एवं कला प्रेमी सीमित बजट कार्यक्रम अब नहीं कर पाएंगे जिसके कारण नगर की प्रतिभाएं जो उभर कर सामने आ रही थी, उस पर विराम लग जाएगा अचानक किराया बढ़ोतरी हो जाना पूरी तरह गलत है।

जबलपुर शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, शहर कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव,संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के संयोजक राम रतन यादव, प्रिंस सलूजा,अशोक यादव, बैजनाथ कुशवाहा, घनश्याम यादव, अनोखेलाल प्रजा, धर्मेंद्र कुशवाहा, एड मीनाक्षी स्वामी, उमेश पटेल, राकेश चक्रवर्ती, सहित समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह मामले की संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से हाल का बढ़े हुए किराया राशि को निरस्त किया जाए।

Next Post

सांची और विदिशा रोड़ के किनारे रोपे 30 कदम्ब के पौधे

Mon Sep 1 , 2025
रायसेन: रायसेन विकास समिति द्वारा बस दो कदम के बैनर तले पौधारोपण अभियान रविवार को सुबह सांची विदिशा रोड पर जल संसाधन विभाग के सामने और पौधे रोपे गए। आयोजकों की ओर से 30 कदम्ब के पौधे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए। बहुत रोपण अभियान में सांची विधायक […]

You May Like