ऊषा नगर में घर से जेवर-नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ऊषा नगर एक्सटेंशन निवासी अजेय शारदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 9 से 9:30 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर की अलमारी से पुराने इस्तेमाल किए गए जेवर और नगदी चोरी कर ले गया.

चोरी गए सामान में दो सोने की चूड़ियां, एक सोने का पेंडेंट सेट चेन सहित, एक सोने का पेंडेंट व कानों के ईयररिंग्स, एक सोने का ब्रेसलेट और 20 हजार रुपए नगद शामिल हैं. अन्नपूर्णा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बाद में इंकार

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. 23 वर्षीय पीड़िता सोमनगर, कनाडिया रोड निवासी है. उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 वर्षीय प्रदीप राठौर निवासी कनाडिया ने उसे […]

You May Like