जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी स्थित सिमरिया में युवती की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पुलिस, एफएसएल टीम पहुंच गई और मामले की छानबीन कर अहम साक्ष्य जुटाए। आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। कातिल कौन है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि सिमरिया के पास स्कूल के पीछे एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना दोपहर 12 बजे मिलते ही पुलिस ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतिका की उम्र लगभग 18 वर्ष होगी।जिसके सिर, गर्दन में चोट के निशान मिले है।
संभवत: पत्थर से हमला कर हत्या की गई। इसके साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है और लापता युवतियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एफएसएल अधिकारी नीता जैन ने बताया कि युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के साथ दुष्कर्म की संभावना है।
