शासन को लगाया 9 लाख का चूना, तत्कालीन राजस्व अधिकारियों समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: नरसिंहपुर एन.एच. 12 जबलपुर-भोपाल रोड में किसानों की कृषि भूमि को लीज पर लेकर ईओडब्ल्यू ने स्टाम्प डयूटी की चोरी के साथ डायवर्जन शुल्क की भी हेराफेरी कर नौ लाख रूपए का शासन को चूना लगाया गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने नरसिंहपुर के तत्कालीन राजस्व अधिकारियों और मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
ईओड ब्ल्यू से मिली जानकारी अनुसार कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सुभाष त्यागी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर ग्राम बंधी (एन.एच. 12 जबलपुर-भोपाल रोड) में किसानों की कृषि भूमि को लीज पर लिया था। इस प्रक्रिया में लीज रजिस्ट्रेशन शुल्क और भूमि डायवर्जन की राशि में हेराफेरी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। कंपनी द्वारा वर्ष 2018 से कृषि भूमि का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, लेकिन इसका डायवर्जन नहीं कराया गया। पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने मिलीभगत कर पोर्टल पर वास्तविक भूमि से कम भूमि दर्ज की, जिससे शासन को लगभग 9 लाख की क्षति हुई। जिला पंजीयक की रिपोर्ट के अनुसार, लीज एग्रीमेंट में उचित स्टाम्प शुल्क नहीं चुकाया गया। विभिन्न खसरा नंबरों की जांच में पाया गया कि लगभग 50,000 रुपये कम स्टाम्प शुल्क जमा न कर शासन को चूना लगाया गया।
अधिकारियों की मिलीभगत उजागर
जांच में पाया गया कि पटवारी और राजस्व निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण किए बिना और बिना किसी वैध दस्तावेज के ही गलत गणना पत्रक तैयार किया, जिससे कंपनी को अनुचित लाभ पहुँचा संपूर्ण जांच के पश्चात शासन को 9,50,000 रुपये की आर्थिक क्षति पहुँचाई गई। मामले में विश्व प्रताप सिंह राजपूत (हल्का पटवारी) 2- अरूण तिवारी तत्कालीन राजस्व निरीक्षक, सुभाष त्यागी डायरेक्टर, मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी मेरठ एवं अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ईओडब्ल्यू जबलपुर ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

भारतीय महिला टीम का ध्यान खिताब जीतने पर

Thu Mar 12 , 2026
हैदराबाद, 12 मार्च (वार्ता) एफआईएच हॉकी महिला विश्वकप 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारतीय टीम घरेलू दर्शकों के सामने इटली के खिलाफ शुक्रवार को सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के खिताब की ओर कदम बढ़ाने उतरेगी। भारतीय टीम पूल बी में तीन मैचों में सात पॉइंट्स और स्कॉटलैंड […]

You May Like

मनोरंजन