बंगलादेश में मोहम्मद युनूस ने कहा, फैसला महत्वपूर्ण, कानून से ऊपर कोई नहीं

ढाका, 17 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफ़ेसर मुहम्मद यूनुस ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई सज़ा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह फैसला इस बात को पुष्ट करता है कि कोई भी चाहे वह कितनी भी शक्ति रखता हो, लेकिन क़ानून से ऊपर नहीं है।”

स्थानीय मीडिया के अनुसार यहां जारी एक बयान में प्रो. यूनुस ने कहा कि बंगलादेश की अदालतों ने एक ऐसी स्पष्टता के साथ बात कही है जिसकी गूंज पूरे देश और देश के बाहर भी सुनाई देती है। विद्रोह के दौरान प्रभावित हुए हज़ारों लोगों और अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों के लिए “महत्वपूर्ण, हालाँकि सीमित, न्याय” लेकर आया है।

मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों को दी गई सजा और दोषसिद्धि इस मूलभूत सिद्धांत की पुष्टि करती है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे उसके पास कितनी भी ताकत क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश वर्तमान में उन लोकतांत्रिक नींवों को फिर से खड़ा कर रहा है, जो वर्षों के उत्पीड़न से कमजोर हुई थीं।

मुख्य सलाहकार ने कहा कि आगे का रास्ता केवल कानूनी जवाबदेही तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्थाओं और नागरिकों के बीच टूटे विश्वास को फिर से बनाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह समझना ज़रूरी है कि लोग सच्चे प्रतिनिधित्व के लिए अपना सब कुछ दांव पर क्यों लगा देते हैं और उस भरोसे के योग्य व्यवस्थाएं तैयार करनी होंगी।

बयान के अंत में प्रो. यूनुस ने भरोसा जताया कि बंगलादेश आने वाली चुनौतियों का सामना साहस और विनम्रता के साथ करेगा।

Next Post

महाराष्ट्र: भाजपा ने मॉब लिंचिंग मामले में आरोपी राकांपा नेता को पार्टी में शामिल करने के फैसले पर लगाई रोक

Tue Nov 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज देर शाम पालघर के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता काशीनाथ चौधरी को पार्टी में शामिल करने के अपने पहले के फैसले पर रोक लगा दी। काशीनाथ चौधरी पर 2020 में दो हिंदू साधुओं की मॉब लिंचिंग में शामिल होने का आरोप है। […]

You May Like