अनाज से लदे ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके में सोमवार रात लगभग 12 बजे तेज रफ्तार अनाज से भरे ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल रवाना किया.थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि घायल युवक का नाम विरेंद्र गोरे है, जो रुक्मणी नगर का रहने वाला है.

शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रक लक्ष्मीबाई अनाज मंडी से सुपर कॉरिडोर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा और बाइक फिसलने से वह सीधे ट्रक से टकरा गया..हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. ट्रक का नंबर एमपी-09-एचजी-4440 पुलिस ने जब्त कर लिया है. चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाना शुरू कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी तलाश की जा रही है. हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Next Post

UP भाजपा अध्यक्ष का नाम तय: RSS और CM योगी की मीटिंग में 9 नामों पर चर्चा के बाद बनी सहमति; जल्द होगा ऐलान, SIR प्रक्रिया पर संघ ने जताई नाराजगी

Tue Dec 2 , 2025
नई दिल्ली, 02 दिसंबर, 2025: भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश (UP) के अगले प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को लखनऊ में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक में इस […]

You May Like