तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता:शुक्ल

भोपाल, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है।
श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की थर्ड वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 का शुभारंभ किया। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। विश्व स्तरीय अधोसंरचना का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें 2-लेन से 4-लेन और 4-लेन से 8-लेन हो रही हैं। एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है, नहरों का वृहद नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना से जल संसाधन के सदुपयोग से समृद्धि की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा आज न इच्छाशक्ति की कमी है, न संसाधनों की। वर्ष-2047 तक हम शीर्ष पर हों इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कांफ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी और कहा कि कॉन्फ्रेंस में शासन से सहयोग के विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। श्री शुक्ल ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की स्मारिका का विमोचन भी किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव: पटेल

Sat Jan 4 , 2025
भोपाल, 04 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि अपने ज्ञान से दूसरों को बड़ा करने में ही शिक्षित व्यक्ति का गौरव है। उसकी शिक्षा का गौरव है। उन्होंने कहा कि आज से 38 वर्ष पूर्व कम्प्यूटर ज्ञान के प्रसार के लिए ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ पुस्तक की […]

You May Like