
ग्वालियर। समाज में एकात्म मानववाद और जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए भाजपा कल 25 सितंबर को ग्वालियर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
सुबह 8 बजे दीनदयाल नगर गेट पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता और पौधारोपण जैसे सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित समूहों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। यह कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
