हत्या, हादसा, सुसाइड एंगल पर जांच जारी

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत एसकेआर रेसीडेंसी की चौथी मंजिल से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गिर कर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या, आत्महत्या, सुसाइड एंगल पर छानबीन शुरू कर दी है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे। मामले की जांच जारी है। मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज होना बाकी है। जिसके बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

विदित हो कि गोराबाजार आरकेआर रेसीडेंसी निवासी आशीष कुशवाहा ने 2018 में रिचा से लव मैरिज की थी। दोनों की पांच साल की बेटी है। आशीष मनेरी की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार सुबह आठ बजे रिचा अचानक चौथी मंजिला से नीचे गिर गई थी जिससे उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
किस बात को लेकर हुआ झगड़ा
मंगलवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था इसके बाद रिचा चौथी मंजिला से नीचे गिर गई थी और उसकी मौत हो गई। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुट गई है आखिर दोनों के बीच में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
कैमरे में दिखी गिरते
मंगलवार को पुलिस की टीम ने सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला जिसमें घटना कैद हो गई है। एक फुटेज में मृतिका गिरते हुए नजर आ रही है। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल भी जब्त किया है जिसकी भी जांच चल रही है। इसके अलावा सोसायटी में रहने वालों से भी पूछताछ की गई है लेकिन अब स्पष्ट नहीं हो सका कि वे किन परिस्थितियों में नीचे गिरी है ।
बयान दर्ज होगे, जांच जारी है, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई-
गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि महिला किन परिस्थितियों में गिरी इसका अब तक पता नहीं चल सका है जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज होगे इसके बाद मामला स्पष्ट हो सकता है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे जिसके चलते उनके बीच में विवाद होता रहता था। हर एंगल पर जांच जारी है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

ग्वालियर में गौ-तस्करी की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी की मांग

Thu Feb 12 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ठाकुर आज 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर पहुँचकर गौ-तस्करी से जुड़े गंभीर प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु विशेष जांच दल के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के अनुसार यह मामला संगठित गिरोह से […]

You May Like