रीवा: तीन दिन तक घने कोहरे से राहत मिलने के बाद एक बार फिर ठंड और कोहरे ने जोर पकड़ लिया है. गुरूवार की शाम से ही कोहरे का धुंध छाने लगा था और देर रात तक कोहरे की चादर से सडक़े ढक गई साथ ही शाम से ही ठंड हवाएं तेज गति से चल रही थी जिसके कारण गलन भरी ठंड बढ़ गई. अन्य दिनो के अपेक्षा तापमान में गिरावट आई है.न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से लुढक़ कर 6 डिग्री पहुंच गया तो वही अधिकतम तापमान भी दिन का 24.6 डिग्री रहा. दो दिन तक ठंड से राहत थी लेकिन गुरूवार से मौसम फिर से बदल गया. दिन भर भले ही धूप थी लेकिन शाम 4 बजे के बाद से अचानक ठंड हवाएं शुरू हो गई.
जिसके कारण गलन भरी ठंड बढ़ गई.11 दिसम्बर के बाद से 16 दिसम्बर को तापमान सबसे नीचे 5.5 डिग्री पर आया था उसके बाद तापमान में उछाल आया, साथ ही ठंड से राहत मिली. लगा कि ठंड अब कई दिनो तक कम रहेगी पर शाम से अचानक मौसम बदल गया. मौसम विभाग की माने तो अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ जिला शीत लहर की चपेट में रहेगा और हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी. जनवरी में ठंड का असर ज्यादा रहता है. मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता है पर अभी ठंड जारी रहेगी.
रात में अलाव ठंड से बचने का सहारा
कड़ाके की ठंड के बीच शहर में नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगो को ठंड से राहत मिल सके. दो दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है. शुरुआत में 8 स्थल से शुरू हुई अलाव व्यवस्था वर्तमान में शहर के 17 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों किया जा रहा है. जैसे साईं मंदिर परिसर, मनकामेश्वर मंदिर के पास, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, संजय गांधी अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार, ओपीडी, सुपर स्पेशलिटी, नीम चैराहा, गुलबसिया चैक, दीनदयाल आश्रय स्थल के बाहर, अटल आश्रय स्थल के बाहर, निपनिया चैराहा सहित अन्य प्रमुख भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रतिदिन रात के समय अलाव जलाए जा रहे हैं. निगम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कही भी लकड़ी की दिक्कत न हो और अलाव जलते रहे.
6 कि.मी प्रति घंटे की गति से चल रही हवाएं
गुरूवार को अचानक शाम से ठंड बढ़ गई है दिन भर अच्छी खासी धूप रही लेकिन शाम 4 बजे से गलन भरी ठंड बढ़ गई और तेज हवाएं चलती रही. अन्य दिनो के अपेक्षा गुरूवार को 6 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलती रही. शाम ढ़लते ही कोहरे का धुंध छा गया. देर रात तक ठंड हवाएं चलती रही, जिसके कारण रात में ठंड का असर और तेज हो गया. बुधवार को हवा की गति 4 किलो मीटर प्रति घंटे की थी और दूसरे दिन बढ़ गई
