उत्साह के साथ मनाया पेंशनर डे बड़ी संख्या में शामिल हुए पेंशनर

ब्यावरा:प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन शाखा ब्यावरा द्वारा बड़े ही उत्साह भरे वातावरण में नपा कॉम्पलेक्स स्थित डे केयर सेंटर पर पेंशनर डे मनाया गया.
मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद, सेवानिवृत्त प्रो. आर.एल.शर्मा, एम.एम. दीक्षित व एन.एस.चांदना के विशेष आतिथ्य में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए.

17 दिसंबर को पेंशनर डे मनाया जाता है. मुख्य नपाधिकारी द्वारा डे केयर सेंटर पर व्याप्त असुविधाओं में सुधार हेतु आश्वस्त किया गया. एसबीआई बैंक के सुमित कुमार धाकड़ ने स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जानकारी दी. आयुष विभाग के डॉक्टरों की टीम ने लगभग 100 पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवाईयां प्रदान की. संचालन सचिव राधेलाल टेलर ने किया. शाखा अध्यक्ष कालूराम शाक्यवार ने सभी का स्वागत, अभिनंदन किया तथा दिसम्बर में जन्मे पेंशनर साथियों को शुभकामनाएं दी.

श्याम सुंदर मिश्रा, श्रीमती आशा जगताप, श्रीमती आशा कुशवाहा, श्रीमती अनीता शर्मा,मोतीलाल लववंशी, जहूर खां, जी पी शर्मा, सुनील शर्मा, ए आर खान, यूसुफ मोहम्मद कुरैशी, गोटी राम कुशवाह, प्रेम सिंह यादव, के एन नामदेव, नारायण सिंह गोयल, पूनम चंद जांगड़े, शंकर दयाल शर्मा, गोपाल साहू, प्रेम नारायण साहू, भारत सिंह कारपेंटर, मनोहर लाल कारपेंटर, जीडी गौड़, कृष्ण दास अग्रवाल, जगन्नाथ जाटव, गोपाल सिंह तोमर, रमेश चंद पुष्पद,डां.रामदास चौरसिया, श्यामलाल शाक्यवार, विजय सिंह कारोलिया, मोहन सोनी, अवधेश शर्मा, नंदकिशोर साहू, देवचंद सूर्यवंशी, रामदयाल महावर, कैलाश नारायण शर्मा के एन शर्मा, मोहन निगम, रमेश चंद व्यास, राजेंद्र शर्मा, रमेश चंद तिवारी, हुकम चंद गढ़वाल, विष्णु प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, रामबाबू वर्मा, श्याम सुंदर टेलर, अब्दुल रहमान, कमलेश शर्मा सहित पेंशनर उपस्थित रहे. संरक्षक प्रेम शंकर शाक्यवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया

Next Post

कारोबारी के यहां दूसरे दिन भी जीएसटी की जारी रही कार्यवाही, रात में प्रतिष्ठान किया सीज

Thu Dec 18 , 2025
रीवा: मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र में बुधवार को जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने विश्वकर्मा फर्नीचर एण्ड बिल्डिंग मटेरियल प्रतिष्ठान में छापामार कार्यवाही की थी. दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही. रात में प्रतिष्ठान को सीज कर दिय गया और अब शुक्रवार को कार्यवाही तीसरे दिन शुरू की […]

You May Like