11 किलो 835 ग्राम गांजा पकड़ाया, महिला समेत चार गिरफ्तार

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं सिविल लाईन, गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 1 महिला सहित 4 तस्करों को पकड़ा जिनके कब्जे से 11 किलो 835 ग्राम गांजा कीमती लगभग 2 लाख 37 हजार रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त किए गए हैं।

सिविल लाईन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 के पास एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।‌प्लेटफार्म नम्बर 1 के सामने पार्किंग बूथ के पीछे घेराबंदी कर रूपेश कुमार रैकवार पिता कुंवरलाल रैकवार 35 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे पनागर एवं तुषार जाटव पिता स्व.लल्लू जाटव 25 वर्ष निवासी सिंधीकेम्प हनुमानताल, अभिषेक विश्वकर्मा पिता गोपाल विश्वकर्मा 19 वर्ष निवासी ज्योतिनगर दुर्गा मंदिर के पास गढ़ा को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 6 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार 700 रूपये का जप्त किया गया। इसी तरह गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि गंगासागर तालाब मंदिर के पास दबिश देकर यशोदा ठाकुर 42 वर्ष निवासी शारदा चौक को पकड़ा गया। पिठ्ठू बैग में

5 किलो 835 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 16 हजार 700 रूपये का रखें मिला।

Next Post

भिंड में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 9 को

Mon Jul 7 , 2025
भिंड। मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ भिंड में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 9 जुलाई को होने जा रहा है। बुधवार को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ में साधकों द्वारा सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र, अखंड जाप और गायत्री मंत्र लेखन कार्यक्रमों […]

You May Like