
मुंबई, 18 जून (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, यूटिलिटीज, धातु, पावर, टेक और फोकस्ड आईटी समेत 17 समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.64 अंक की गिरावट लेकर 81,444.66 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.35 अंक फिसलकर 24812.05 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.34 प्रतिशत उतरकर 45,690.53 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत कमजोर रहकर 53,033.80 अंक रह गया।इस दौरान बीएसई में कुल 4115 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2448 में बिकवाली जबकि 1532 में लिवाली हुई वहीं 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2955 कंपनियों में से 1851 में गिरावट जबकि 1026 में तेजी रही वहीं 78 में टिकाव रहा।
बीएसई के 17 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 0.66, ऊर्जा 0.41, एफएमसीजी 0.47, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.52, इंडस्ट्रियल्स 0.40, आईटी 0.76, दूरसंचार 0.01, यूटिलिटीज 0.75, कैपिटल गुड्स 0.48, धातु 0.65, तेल एवं गैस 0.47, पावर 0.67, रियल्टी 0.46, टेक 0.53, सर्विसेज 0.59 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.75 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जापान का निक्केई 0.90 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.27 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.12 प्रतिशत गिर गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 269 अंक की गिरावट लेकर 81,314.62 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,858.97 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली होने से यह कारोबार के अंतिम चरण में 81,237.01 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 81,583.30 अंक के मुकाबले 0.17 प्रतिशत उतरकर 81444.66 अंक पर आ गया।
इसी तरह निफ्टी भी 65 अंक गिरकर 24,788.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24947.55 अंक के उच्चतम जबकि 24,750.45 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,853.40 अंक की तुलना में 0.17 प्रतिशत कमजोर रहकर 24,812.05 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में टीसीएस 1.79, अडानी पोर्ट्स 1.55, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.35, बजाज फिनसर्व 1.16, नेस्ले इंडिया 0.95, एनटीपीसी 0.85, एचसीएल टेक 0.84, आईसीआईसीआई बैंक 0.77, टाटा मोटर्स 0.73, एलटी 0.64, इंफोसिस 0.45, आईटीसी 0.37, टाटा स्टील 0.36, रिलायंस 0.10 और एसबीआई 0.06 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, इंडसइंड बैंक 5.12, टाइटन 1.99, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24, मारुति 1.12, एशियन पेंट 0.74, भारती एयरटेल 0.54, इटरनल 0.47, एक्सिस बैंक 0.35, अल्ट्रासिम्को 0.29 और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.22 प्रतिशत लाभ में रहे।
