अवैध हथियारो की तस्करी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पिस्टल और कारतूस

भोपाल। अवैध हथियारो की तस्करी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिन्दा राउन्ड बरामद किया गया.

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी शेख फैजान को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. आरोपी किसी घटना करने की फिराक में अवैध हथियार अपने पास रखकर घूम रहा था. आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और सप्लायर के संबंध में पूछताछ जारी है.

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि जनसंवेदना कार्यालय के पास जेल पहाड़ी रोड जहाँगीराबाद क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से पिस्टल लेकर खड़ा है. आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख फैजान (28) निवासी जहाँगीराबाद का बताया. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कमर में छिपाकर रखा हुआ एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. आरोपी से हथियार रखने के संबंध में पूछा गया, जिस पर वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाया. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया. आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत, सप्लायर एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का उपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में करने वाला था अथवा नहीं.

Next Post

तबीयत खराब होने से युवक की अचानक मौत, कुछ दिन पहले खाया था जहर

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। मंगलवारा थाना इलाके में एक 22 साल के युवक की तबीयत खराब होने से उसकी अचानक मौत हो गई. करीब एक सप्ताह पहले मृतक ने जहर खाया था। उसका अस्पताल में इलाज भी हुआ और वह ठीक हो गया था. 4 जून को युवक जब बाहर अपने दोस्तों के […]

You May Like