जनेकृविवि के डॉ.शर्मा बने कृषि विज्ञान केन्द्रों के संचालक

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर उद्यानकी के ख्यातिलब्ध प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. टी. आर. शर्मा को मध्य प्रदेश के 26 जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों के संचालक का पद संभालने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आपको कृषि विस्तार के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य का 3 दशक से अधिक का गहरा अनुभव है। डॉ. टी.आर.शर्मा को संचालक कृषि विस्तार सेवाएं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक संजू तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की है।

Next Post

बीएचईएल के दो अधिकारियों को मिला हिंदी सेवी सम्मान

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल: मध्‍यप्रदेश राष्‍ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्मान वर्ष 2025 का भव्य आयोजन भोपाल स्थित हिंदी भवन, श्यामला हिल्स परिसर में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने […]

You May Like