क्विटो 14 सितंबर (वार्ता) इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने शनिवार को कार्यकारी शाखा के मुख्यालय को अस्थायी रूप से कोटोपैक्सी प्रांत की राजधानी लाताकुंगा शहर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।
श्री नोबोआ ने एक आदेश में कहा कि इस कदम का उद्देश्य “लोगों के करीब पहुँचना और ज़मीनी स्तर पर उनकी ज़रूरतों को पूरा करना” है।
आदेश में उप राष्ट्रपति मारिया जोस पिंटो को अस्थायी रूप से उत्तरी इम्बाबुरा प्रांत के ओटावालो शहर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। यह घोषणा सरकार के डीजल सब्सिडी को स्थगित करने के एक दिन बाद की गयी है, जिसका परिवहन यूनियनों, स्वदेशी समूहों और श्रमिक संगठनों ने विरोध किया था।
सब्सिडी हटाने से डीजल की कीमतें कल से प्रभावी होकर 1.80 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से बढ़कर 2.80 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन हो गयी हैं।
