यूपी से नशीली टेबलेट लेकर आए तस्कर गिरफ्तार

रीवा,  रीवा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री के लिए यूपी से नशीली टेबलेट लेकर आए तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में टेबलेट जब्त हुई है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए रूप में किया जाता है.

यूपी से तस्करों के नशीली सिरप टेबलेट लेकर आने की सूचना जवा पुलिस को मिली थी. जिस पर पुलिस ने महुआ टोला वितरण केन्द्र के समीप घेराबंदी की. जैसे ही तस्कर टेबलेट लेकर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से बैग में रखी 5850 नग टेबलेट जब्त हुई. उनको यूपी में एक व्यक्ति ने इसकी डिलेवरी दी थी. आरोपियों ने बताया कि सूनसान स्थान में सप्लायर का आदमी उनको टेबलेट पकड़ाकर चला गया था जिसको वे बिक्री के लिए लेकर आ रहे थे. आरोपियों में रितिक द्विवेदी 20 वर्ष निवासी बिझवार, विवेक मिश्रा 24 वर्ष निवासी बरौली ठकुरान शामिल है. उनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया. थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सप्लायर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है.

Next Post

रीवा-सीधी टनल पर खतरनाक स्टंट का लाइव एक्सीडेंट

Tue Sep 29 , 2026
रीवा, सोशल मीडिया पर इन दिनों रील बनाने और उसे वायरल करने की होड़ युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है.ऐसा ही एक वीडियो रीवा-सीधी टनल के पास का सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है. स्टंट के दौरान […]

You May Like