
रीवा, सोशल मीडिया पर इन दिनों रील बनाने और उसे वायरल करने की होड़ युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है.ऐसा ही एक वीडियो रीवा-सीधी टनल के पास का सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है. स्टंट के दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगडऩे से युवक सडक़ पर गिर जाता है. वायरल वीडियो में युवक बाइक पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है. इसी दौरान बाइक असंतुलित हो जाती है और युवक गिर जाता है.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सडक़ पर इस तरह स्टंट करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि संबंधित युवक इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाइक स्टंट से जुड़े वीडियो पोस्ट कर चुका है. सडक़ पर अचानक वाहन का संतुलन बिगडऩे से न केवल स्टंट करने वाले व्यक्ति की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि आसपास मौजूद अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी जोखिम पैदा हो सकता है. यह वीडियो युवाओं के लिए एक संदेश भी है कि रील और सोशल मीडिया की लोकप्रियता से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी और दूसरों की सुरक्षा है. टनल में इस तरह का स्टंट का मामला कोई पहला नही है. इसके पहले भी मामला सामने आ चुका है.
