निगाही न्यू वर्कशॉप में रेडिएटर चोरी का मामला

सिंगरौली । एनसीएल निगाही परियोजना के न्यू वर्कशॉप में डंपर के रेडिएटर के हिस्से चोरी करने का मामला सामने आया है। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज के दो कर्मचारियों को मौके पर पकड़ लिया गया। दोनों पर डंपर मेंटेनेंस के दौरान रेडिएटर तोड़कर उसके हिस्से बैग में भरने का आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि नवानगर पुलिस के संज्ञान में नही आया है। वायरल वीडियों की पुष्टि नवभारत नही करता है।

जानकारी के अनुसार न्यू वर्कशॉप में सर्वेश्वरी इंटरप्राइजेज के कर्मचारी अरविंद कुमार शाह पिता राम अनुज सिंह निवासी कचनी और राम भवन शाह पिता राम गोपाल शाह निवासी खुटार डंपर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इसी दौरान रेडिएटर को तोड़कर उसके हिस्से अलग किए जाने और बैग में रखे जाने की जानकारी सुरक्षा कर्मी को मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नवानगर थाना ले जाया गया। घटना से एनसीएल के वर्कशॉप में सामग्री की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस जांच और कंपनी की आंतरिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि रेडिएटर के कितने हिस्से निकाले गए और मामले में किसी अन्य की भूमिका थी या नहीं।

Next Post

करौटी में खुलेआम शराब की पैकारी का आरोप

Wed Sep 30 , 2026
सिंगरौली। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के दावों के बीच गोभा चौकी क्षेत्र के करौटी गांव में कथित तौर पर खुलेआम शराब की पैकारी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जगह-जगह शराब पहुंचाकर बिक्री की जा रही है, जिससे युवाओं […]

You May Like