रामलीला समितियों को मुफ्त बिजली मुहैया कराये दिल्ली सरकारः खंडेलवाल

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से रामलीला का आयोजन करने वाली समिति को मुफ्त में बिजली मुहैया कराने की शनिवार को अपील की।

श्री खंडेलवाल ने आज यहां संवाददाताओं को बताया है कि उन्होंने इस संबंध में श्रीमती गुप्ता को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि जिस प्रकार कांवड़ यात्रा और हज जाने वालों को स्थान तथा बिजली मुफ्त में मुहैया करायी जाती है, उसी तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला का आयोजित करने वाली समितियों को भी मैदान और बिजली प्रदेश सरकार की ओर से निःशुक्ल दी जानी जाहिए।

उन्होंने कहा कि रामलीला उत्सव प्रति वर्ष दिल्ली सहित सम्पूर्ण देश में उत्साह तथा उमंग के साथ मनाया जाता है। रामलीला भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमूल्य धरोहर है। दिल्ली में बड़े पैमाने पर रामलीला का भव्य उत्सव 10 दिनों तक चलता है जिसमें प्रभु श्री राम की जीवन लीला और उनके आदर्शों का मंचन लोगों को प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामलीला उत्सव 22 सितंबर सें तीन अक्तूबर तक चलेगा तथा दिल्ली सहित देश भर में दशहरा दो अक्तूबर को मनाया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि आगामी रामलीला उत्सव को भव्य,व्यवस्थित और बिना किसी प्रशासनिक अड़चनों के संपन्न कराने के लिए दिल्ली सरकार तुरंत कदम उठाये।

सांसद ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार दिल्ली में छोटी- बड़ी लगभग 500 से अधिक रामलीलाएं होती हैं जिनमें सभी बड़ी रामलीलाएं मुख्य रूप से चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आयोजित की जाती हैं।इसी के मद्देनजर उन्होंने 23 मई,2025 को दिल्ली की सभी प्रमुख रामलीला समितियों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें सभी ने इस संबंध में कुछ समस्याओं का जिक्र किया था।

 

 

Next Post

ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं बल्कि ये उस विश्वास की जीत है :साय

Sat Jul 12 , 2025
रायपुर 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में शनिवार को 23 इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के […]

You May Like