ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं बल्कि ये उस विश्वास की जीत है :साय

रायपुर 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में शनिवार को 23 इनामी नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने ‘नियद नेल्ला नार’ जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के रूप में सुदूर अंचलों तक पहुंचाया है।

श्री साय ने एक्स पर किये ट्विट में कहा,“बस्तर बदल रहा है, बंदूकें थम रही हैं… लोकतंत्र की लौ अब हर कोने में जल रही है। सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है।

श्री साय ने कहा कि इन्हें मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश में कुल 45 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ लोकतंत्र पर भरोसा दिखाया है। ये सिर्फ आत्मसमर्पण नहीं है, ये उस विश्वास की जीत है जो हमारी सरकार ने नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास के रूप में सुदूर अंचलों तक पहुंचाया है। अब यहाँ बंदूक की गोली नहीं, विकास की बोली सुनाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले 15 महीनों में 1521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 की भी सकारात्मकता का प्रमाण है कि लोग हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में सुशासन के विज़न पर चलते हुए, हमारा प्रदेश तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद से अवश्य मुक्त होगा।

 

 

 

Next Post

नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज,ACS मंडलोई की सीएम सचिवालय में बढ़ी सक्रियता

Sat Jul 12 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने सीएम सचिवालय को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं, समाधान ऑनलाइन और अन्य प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में और […]

You May Like