इंदौर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आज कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा करने की शपथ ली. इस मौके पर वंदे मातरम का गायन भी किया गया.
आज सुबह शहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता भवन चौराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रतिमा स्थल पर मौजूद सभी कांग्रेस जनों ने संविधान के निर्माता बाबा साहब के आदर्श पर और संविधान की रक्षा के लिए शपथ ली.
इसके बाद राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन किया. कार्यक्रम में पंडित कृपा शंकर शुक्ला, अनिल यादव, राजेश चौकसे, राजा चौकसे, श्याम सुंदर यादव किरण जिरेती, भूपेंद्र सलूजा, पूर्व पार्षद राय मुनि भगत, लोकेश हार्डिया, सुधीर सेठिया, वीरू झाझोट, राधे बौरासी, रानू मलेरिया, शिव घावरी, अनुराग जैन, प्रतीक चतुर्वेदी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने किया.
