विंध्याचल में हादसे का शिकार हुआ श्रमिक

सिंगरौली । एनटीपीसी विंध्याचल में एक श्रमिक हादसे का आज बुधवार को परियोजना के सीएचपी में शिकार हो गया। जिसकी हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए वाराणसी रिफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी विंध्याचल के संविदा कंपनी में कार्यरत बनौली निवासी श्रमिक पवन कुमार कुशवाहा पिता रामविचार कुशवाहा उम्र 41 वर्ष आज बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हादसे का शिकार हो गया। प्राथमिक उपचार एनटीपीसी के अस्पताल में किया गया, जहां श्रमिक की हालत नाजुक देख चिकित्सको ने वाराणसी अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है। हालांकि उक्त घटना की सूचना एनटीपीसी अस्पताल प्रबंधन ने विंध्यनगर पुलिस को दी है।

हादसे कैसे हुआ, इसकी जानकारी नही हासिल हो पाई है। वहीं एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आज लगभग दोपहर करीब 12:10 बजे, सीएचपी में एक संविदा कर्मी को चोट लगी है। उनकी स्थिति स्थिर है। व्हीएसटीपीएस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। एनटीपीसी द्वारा उनके उचित उपचार एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव आवश्यक व्यवस्था किया जा रहा है।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल जबलपुर में माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद में होंगे शामिल

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 27 अगस्त को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होने वाले भव्य ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर की लगभग 1600 […]

You May Like