अराघची, पेजेश्कियान को मिल चुका है अमेरिकी प्रस्ताव : ईरान सरकार प्रवक्ता

तेहरान, 30 सितंबर (वार्ता) ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातिमा मुहाजिरानी ने कहा है कि अमेरिका की ओर से भेजा गया प्रस्ताव राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को दे दिया गया है।

सुश्री मुहाजिरानी ने ईरानी समाचार एजेंसी इरना को दिये गये एक साक्षात्कार में बुधवार को कहा कि श्री अराघची ने मंत्रिमंडल को न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान हुई वार्ताओं की जानकारी कैबिनेट को दी। उन्होंने न्यूयॉर्क की यात्रा पर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की ईरान की शर्तें भी मध्यस्थों के जरिए अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाईं।

सुश्री मुहाजिराननी ने कहा कि बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान श्री अराघची ने अमेरिकी प्रस्ताव श्री पेजेश्कियान को प्रस्तुत किया।

सुश्री मुहाजिरानी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि अमेरिका की ओर से देश को राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिशों के बावजूद, ईरानी प्रतिनिधिमंडल आकर्षण का केंद्र बना रहा और उसने यूरोपीय देशों, फ़ारस की खाड़ी के देशों और अन्य देशों के साथ कई बैठकें कीं।

 

Next Post

मप्र में एक्सपोर्ट हब स्थापना में जबलपुर को जोड़ा जाए

Wed Sep 30 , 2026
जबलपुर । महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित करते हुए मांग रखी है कि प्रदेश में एक्सपोर्ट हब चिन्हित जिलों में जबलपुर को जोड़ा जाए । जिससे महाकोशल एवं जबलपुर में उपलब्ध खनिज, खाद्यान्न, वनोपज एवं हर्बल आदि के प्रसंस्कृत […]

You May Like