मप्र में एक्सपोर्ट हब स्थापना में जबलपुर को जोड़ा जाए

जबलपुर । महाकोशल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित करते हुए मांग रखी है कि प्रदेश में एक्सपोर्ट हब चिन्हित जिलों में जबलपुर को जोड़ा जाए । जिससे महाकोशल एवं जबलपुर में उपलब्ध खनिज, खाद्यान्न, वनोपज एवं हर्बल आदि के प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिल सके। चेंबर मानसेवी मंत्री अखिल मिश्रा ने बताया कि चेम्बर द्वारा विगत भोपाल बैठक में मुख्यमंत्री से मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क एवं इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना की भी मांग रखी गयी थी इसके साथ ही एक्सपोर्ट हब के बनने में निर्यात का क्रम भी प्रारंभ हो सकेगा। महाकोशल चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर नाग्देव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज जैन गढ़ावाल, मानसेवी मंत्री अखिल मिश्र, कोषाध्यक्ष हेमराज अग्रवाल, सहमंत्री गुलशन माखीजा, प्रभात जैन, समन्वयक राजेश चण्डोक, संगठन मंत्री अनिल जैन पाली, संयोजन मंत्री समीर पाल ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश सरकार महाकोशल अंचल के विकास से संभावनाहित विषय पर सकारात्मक कार्यवाही करेगी।

Next Post

15 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : कांग्रेस 

Wed Sep 30 , 2026
रामपुर नैकिन। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन एवं नगर कांग्रेस कमेटी रामपुर के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं नगर परिषद में कथित अनियमितताओं को […]

You May Like