15 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन : कांग्रेस 

रामपुर नैकिन। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन एवं नगर कांग्रेस कमेटी रामपुर के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में नगर की विभिन्न समस्याओं एवं नगर परिषद में कथित अनियमितताओं को लेकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया और 15 दिवस में कार्यवाही नही हुई तो कांग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी।

इस दौरान नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में नगर परिषद की भूमि पर पेट्रोल पंप से संबंधित मामले की जांच, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन में अनियमितताओं की जांच, नालियों एवं सड़कों की मरम्मत, हरिजन बस्ती सहित विभिन्न वार्डों में सड़क एवं बिजली की व्यवस्था सुधारने, आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने तथा अवैध उत्खनन की जांच की मांग की गई।

इसके साथ ही आवंटित आवासों की बकाया राशि का भुगतान, मंदिर निर्माण से संबंधित प्रक्रिया की जांच, वाहन वसूली एवं बाजार बैठक की व्यवस्था में पारदर्शिता, नगर परिषद में कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित शिकायतों की जांच, सीएमओ की अनियमित उपस्थिति से जनता को हो रही परेशानी दूर करने, वार्डों में अधूरी सड़क, नाली एवं पाइपलाइन के कार्य पूरे कराने तथा कथित फर्जी बिलों के भुगतान की जांच सहित अन्य मांगें रखी गईं।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर 15 दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र भदौरिया, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, नवीन सिंह,सहित रामपुर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

सुविधाएं देने में विफल है भाजपा के परिषद अध्यक्ष :ज्ञान सिंह

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि रामपुर नगर की मूलभूत समस्याओं और नगर परिषद से जुड़ी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर प्रशासन तक इन समस्याओं को उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण और नगर परिषद के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित होना चाहिए।

Next Post

सराफा बाजार में देर रात भीषण आग लगी

Wed Sep 30 , 2026
ब्रेकिंग… ग्वालियर। लश्कर के सराफा बाजार में लड्डू वाला कॉम्प्लेक्स के पीछे आज देर रात भीषण आग लग गई है। फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like