जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस बुजुर्ग की मौत के बाद सामाजिक संस्था मोक्ष टीम ने उनका अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर के बाहर करीब 65-70 वर्ष के एक अज्ञात बुजुर्ग मृत अवस्था में पाए गए थे। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर तत्काल इसकी सूचना मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति को दी।
सूचना मिलते ही मोक्ष संस्था के संयोजक आशीष ठाकुर के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसिया कार्रवाई और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, बुजुर्ग के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ तिलवारा श्मशान घाट ले जाया गया। वहां संस्था के सदस्यों ने पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज और सम्मान के साथ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस विदाई बेला में मोक्ष टीम के सदस्य वीरू, योगेश कोरी, अमर गुप्ता, सतीश जायसवाल, सचिन स्वामी एवं रतन झा उपस्थित रहे
