जबलपुर: वैवाहिक विवाद को लेकर एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर धोखाधड़ी और जालसाजी की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि उसके पति ने कंप्यूटर से फर्जी कॉल डिटेल और मैसेज तैयार किए है ताकि उसे फंसाया जा सके। मामले की शिकायत लेकर पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी कार्यालय पहुंची पीडि़ता प्रियंका वर्मा (20), निवासी बाजनामठ नई बस्ती, भैरव नगर, पुरवा ने लिखित शिकायत में बताया कि उसके पति लोकेन्द्र वर्मा और अन्य परिजनों ने उसेे फंसाने की नीयत से साजिश रची है। पति ने कंप्यूटर के माध्यम से मोबाइल फोन की एक फर्जी और कूटरचित कॉल डिटेल लिस्ट तैयार की है। पति ने खुद ही फर्जी मोबाइल मैसेज तैयार किए बल्कि सिम का दुरुपयोग करके पति ने मनगढ़ंत मैसेज तैयार किए । जब वह पति के साथ रह रही थी, तब पति ने धोखे से उससे कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। अब उन कोरे कागजों का दुरुपयोग किया है। पीडि़ता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
