इंदौर-धार नई रेल लाइन के 30 किलोमीटर लंबे सेक्शन को सीआरएस की हरी झंडी


इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर से धार के बीच निर्माणाधीन नई रेल लाइन परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. परियोजना के तहत इंदौर से धार के बीच लगभग 30 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत इस सेक्शन में यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है.
रेलवे अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सीआरएस निरीक्षण के बाद संबंधित सेक्शन में यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए स्वीकृति मिलना परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस रेल सेक्शन में ट्रेनों के संचालन के लिए अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति निर्धारित की गई है, जबकि टनल के अंदर ट्रेनों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. उन्होंने बताया कि सीआरएस की स्वीकृति मिलने से इस रेलखंड पर यात्री ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हुआ है. इससे इंदौर-धार नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Next Post

बीएसएफ जवान ने गलती से बंगलादेश की सीमा में प्रवेश किया

Wed Nov 18 , 2026
शिलांग, (वार्ता) मेघालय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मंगलवार दोपहर गलती से बंगलादेशी सीमा में प्रवेश कर गया था, जिसे बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सुरक्षित रिहा कर दिया गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया […]

You May Like