कुसमहर के जंगल में फांसी में लटकता मिला अधेड़ का शव 

* पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत देवगढ़ से तीन दिनों से लापता था अधेड़

नवभारत न्यूज

सेमरिया 16 जनवरी।पुलिस चौकी बम्हनी अंतर्गत तीन दिनों से लापता देवगढ़ निवासी अधेड़ का गुरुवार को फांसी के फंदे में शव कुसमहर के जंगल में देखा गया। यह खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मिली जानकारी के मुताबिक

ग्राम पंचायत देवगढ़ निवासी राजबहोर उर्फ जोखाई कुशवाहा पिता सुमेश्वर कुशवाहा उम्र 51 वर्ष

14 जनवरी को घर से मेला देखने को बोल कर गया लेकिन वापस नहीं आया। घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा तीन दिनों से ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था ।वही आज गुरुवार को ग्राम पंचायत कुसमहर के मदवा टोला के जंगल में देवगढ़ निवासी अधेड़ के फांसी लगाने की जानकारी मिली ।मृतक जोखई कुशवाहा के घर वालो ने बताया कि 14 जनवरी को घर से मेला देखने के लिए निकले थे आज उनके मरने की खबर मिली। वहीं घटना की जानकारी होते ही बम्हनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार करके शव को नीचे उतरवाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Next Post

शानदार निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए सभी का अभिनंदन: पाराशर

Thu Jan 16 , 2025
० देव कुमार सिंह पुन: भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचित, लगा बधाइयो का तांता नवभारत न्यूज सीधी 16 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का निर्वाचन मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेन्द्र पाराशर, […]

You May Like