जबलपुर:दहेज में बाइक और दो लाख रूपए की डिमांड पर दहेज लोभियों ने महिला को घर से निकाल दिया।बेलबाग पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती रागनी वंशकार निवासी लालमाटी सिद्धबाबा गणेश चौक घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह अपै्ल 24 को नवीन उर्फ नन्हू वंशकार निवासी वंशकार मोहल्ला बेलबाग के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष उसे प्रताडि़त करने लगा था। पति ने दहेज में मोटर सायकल एवं 2 लाख रूपये की मांग कर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
