बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गोपुरा के स्टाफ द्वारा 340 किसान भाइयों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


दमोह: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन व शहरी नोडल अधिकारी डॉ. रीता रानी चटर्जी के मार्गदर्शन में बलराम कृषि महोत्सव, सागर नाका स्थित कृषि मंडी में, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गोपुरा के डॉक्टर मिताली हैरिसन, संजीवनी क्लिनिक अजमेरी गार्डन के डॉक्टर महेश सिंह लोधी, नर्सिंग स्टाफ श्रीमती कीर्ति कुर्मी डाटा एंट्री ऑपरेटर नीलेश तिवारी सपोर्ट स्टाफ श्री अमित खरे श्री दुर्गा साहू व जगदीश यादव व इमरजेंसी सेवाएं देने वाले असलम खान एंबुलेंस ड्राइवर अपनी एंबुलेंस के साथ, सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित, किसान भाइयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिसमें मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन व सामान्य बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारियों का नि:शुल्क जांच परामर्श व नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री दीपक सिंह राजपूत व डॉक्टर रेक्शन अल्बर्ट, आमिर अली, रमाकांत उमरे व गोपुरा संजीवनी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Next Post

हर जरुरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का मक़सद- ऊर्जा मंत्री तोमर

Wed Sep 16 , 2026
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के 38 रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय कार्यालय पर 293 हितग्राहियों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए । ऊर्जा मंत्री तोमर ने कार्यक्रम के दौरान भेजे अपने संदेश में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार […]

You May Like