विदाई की बेला में मानसून, बांध में आया 10 फीट से अधिक पानी 

शाजापुर।जिले का देर से रूख करने के बाद भी मानसून जिलेवासियों के लिए सामान्य रहा. क्योंकि चीलर बांध में 10 फीट से अधिक पानी जमा हो चुका है, जो नगरवासियों के लिए एक साल के लिए पर्याप्त है. वहीं किसानों को पानी देने के लिए आगामी दिनों में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा. इस बार मानसून ने देरी से दस्तक दी थी और इस दौरान पूरे जिले में वर्षा का दौर जारी रहा था. दो दिन हुई बारिश से चीलर बांध का जलस्तर लगातार बढऩे लगा जो सितंबर माह तक 10 फीट से अधिक पहुंच गया. जिसने नगरवासियों की पूरे साल की पेयजल समस्या का समाधान कर दिया. हालांकि नगरवासियों की इस साल ओवर फ्लो देखने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी और बांध 13 फीट खाली रह गया. हालांकि इतने पानी में नगरवासियों को पेयजल संकट नहीं झेलना पड़ेगा. लेकिन इतने कम भराव में किसानों को रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी मिलने में समस्या आ सकती है.

इसके लिए गत वर्ष पूरा भर गया था बांध

गत वर्ष भी मानसून ने देरी से दस्तक दी थी. लेकिन दशहरा पर्व के दूसरे दिन हुई बारिश ने नगरवासियों की चिंता को पूरी तरह समाप्त कर दिया था. जिसके चलते किसानों के साथ साथ नगरवासियों को भी पानी दिया गया था. हालांकि मौसम विभाग द्वारा हल्की वर्षा की संभावना जताई है. यदि सिस्टम सक्रिय हो गया और बादलों ने जिले पर मेहरबानी कर दी तो हो सकता है इस बार भी नगरवासियों केा ओव्हर फ्लो देखने का मौका मिल जाए.

आसमान हुआ साफ, निकली धूप

श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन होते ही मानसून भी विदाई की बेला में आ गया है. रविवार को सुबह सुबह बादल छाए हुए थे. इसके बाद दोपहर में कुछ देर के लिए रिमझीम फुहारें बरसी. लेकिन इसके बाद बादल भी विदा हो गए और धूप निकल आई, जिससे रविवार को तापमान में भी वृद्धि हुई. इस दिन नगर का अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आगामी दिनों में वर्षा की संभावना कम ही रहेगी.

Next Post

ग्वालियर किले पर होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कलेक्टर दिए दिशा निर्देश

Sun Sep 7 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर फोर्ट पर आए दिन होने वाली घटना एवं दुर्घटना की रोकथाम एवं इस पर नियंत्रण करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने तथा आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर द्वारा संरक्षण सहायक ग्वालियर फोर्ट को लिखे पत्र […]

You May Like