पूजा के बहाने जालसाज महिला ने अधिकारी की पत्नी को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

रायसेन। रायसेन शहर में एक जालसाज महिला ने पूजा का झांसा देकर वित्त विभाग में पदस्थ सहायक संचालक ध्रुव पटेल की पत्नी से सोने के जेवर ठग लिए। घटना शीतल सिटी स्थित आवास पर शनिवार को हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ध्रुव पटेल की पत्नी मिथिलेश ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला उनके घर पहुंची और पूजन कराने की बात कहकर अंदर प्रवेश कर गई। बातचीत के दौरान उसने उन्हें बातों में उलझाकर विश्वास में ले लिया।

आरोप है कि इसी दौरान महिला ने मौका पाकर दो सोने की चेन और एक अंगूठी लेकर फरार हो गई। जब तक मिथिलेश को ठगी का एहसास हुआ, तब तक आरोपी महिला वहां से जा चुकी थी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अजनबी व्यक्तियों को घर में प्रवेश देने से पहले पुष्टि करने की अपील की है।

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने धारकुण्डी पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Sat Feb 21 , 2026
सतना। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को धारकुण्डी आश्रम पहुंचकर परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने श्री परमहंस आश्रम धारकुण्डी पहुंचकर गुरू आसन, गद्दी और गुफा के दर्शन किये। इस मौके पर विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, […]

You May Like