सग्गू हत्याकांड: ईनामी आरोपी गिरफ्तार 

जबलपुर। विजय नगर शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी मुख्य आरोपी मदन जायसवाल को पुलिस ने आई.एस.बी.टी. ग्रीन सिटी रोड पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें कटनी, रीवा, सीधी, नरसिंहपुर, भोपाल, छिन्दवाड़ा भेजी गयी थी, मुखबिर की सूचना पर आज आई.एस.बी.टी. ग्रीन सिटी रोड पर दबिश देते हुये प्रकरण के मुख्य आरोपी मदन जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी मदर टेरेसा थाना माढ़ोताल जिस पर 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित था को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Post

ड्राइवर हत्या मामले में छतरपुर विधायक अरविंद पटेरिया को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Mon Sep 22 , 2025
छतरपुर। 2023 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान राजनगर सीट से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुंवर विक्रम सिंह के ड्राइवर की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छतरपुर एसपी और वर्तमान भाजपा विधायक अरविंद पटेरिया को नोटिस जारी किया है। मृतक ड्राइवर राजिया अली की पत्नी द्वारा दायर याचिका […]

You May Like

मनोरंजन