विधायक ने किया सेवा सदन कार्यालय भवन का भूमिपूजन

मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड में सोमवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित ‘सेवा सदन’ कार्यालय भवन का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक ने कहा इस केंद्र का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं के समाधान और सेवा गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

वहीं समाजसेवी लोकेश गीदकर ने बताया कि सेवा सदन को एक आधुनिक कमांड सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां से जनसंपर्क, मार्गदर्शन और विभिन्न सामाजिक कार्यों का संचालन होगा। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को निशुल्क मदद और परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, छत्रपति शिवाजी महाराज और ताप्ती माता के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पार्षद पिल्लू जैन, शिवा खंडेलवाल और नीरज ठाकरे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Next Post

शासकीय उचित मूल्य दुकान कोठी (सोनवारी) के विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

Tue May 5 , 2026
मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी मैहर दिव्या पटेल ने बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था सोनवारी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोठी के तत्कालीन विक्रेता शिवगोपाल सिंह के विरूद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज […]

You May Like