शासकीय उचित मूल्य दुकान कोठी (सोनवारी) के विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

मैहर :कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी मैहर दिव्या पटेल ने बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था सोनवारी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोठी के तत्कालीन विक्रेता शिवगोपाल सिंह के विरूद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये थे।

कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी मैहर प्रियंका अग्रवाल ने संबंधित दुकान विक्रेता द्वारा जून 2025 से नवम्बर 2025 तक ग्रामीणों का फिंगर प्रिंट मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद भी लगभग 6 लाख 25 हजार 987 रूपये मूल्य का खाद्यान्न गेहूं, चावल, नमक, शक्कर उपभोक्ताओं को वितरित नहीं करने पर पुलिस थाना कोतवाली जिला मैहर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है।

बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोठी की आकस्मिक जांच के दौरान विभिन्न अनियमिततायें प्राप्त हुई थी। जिनमें विक्रेता शिवगोपाल सिंह द्वारा ग्रामीणों का फिंगर प्रिंट पीओएस मशीन में लगवाने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया गया। संबंधित विक्रेता द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोठी का कार्यभार संतोष कुशवाहा को दिसम्बर 2025 में सौपा गया। जिसमें पीओएस मशीन में दर्ज स्टाक के अनुसार 2055 किलो गेहूं, 6555 किलो चावल, 247 किलो नमक और 27 किलो शक्कर पाई गई। भारत सरकार द्वारा संबंधित खाद्यान्न के निर्धारित वर्तमान दर के अनुसार संबंधित विक्रेता शिवगोपाल सिंह के विरूद्ध 6 लाख 25 हजार 987 रूपये की वसूली निकाली गई है।

Next Post

शिशु मृत्यु दर कम करने पर आईपीए की वर्कशॉप

Tue May 5 , 2026
सागर। आईपीए सागर द्वारा जन्म से 1000 दिन तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें शिशु मृत्यु दर कम करने पर गहन विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर पीएस ठाकुर डीन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज , मुख्य अतिथिडॉ नीना गिडियन क्षेत्रीय संचालक सागर […]

You May Like