सागर। आईपीए सागर द्वारा जन्म से 1000 दिन तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें शिशु मृत्यु दर कम करने पर गहन विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर पीएस ठाकुर डीन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज , मुख्य अतिथिडॉ नीना गिडियन क्षेत्रीय संचालक सागर संभाग रहीं। सेंट्रल आईपी के द्वारा डॉक्टर आशीष पाठक, डॉ आरके यादव, डॉ नवनीत खंडेलवाल एवं डॉ आशीष जैन अपने विचार प्रकट किया. कार्यक्रम की संयोजन में डॉक्टर प्रशांत तिवारी डॉक्टर प्रिंस अग्रवाल का योगदान रहा. IAP सागर के अध्यक्ष डॉ राजेश जैन ने आभार व्यक्त किया।
शिशु मृत्यु दर कम करने पर आईपीए की वर्कशॉप
