खेत में लगी आग, 5 लाख की फसल सहित 11 लाख का ट्रेक्टर जलकर खाक

दमोह: हिंडोरिया थाना अंतर्गत पिपरिया बड़ी माता चौराहे के पास खेत में रखी 3 एकड़ की गेहूं की फसल और एक मैसी 95 कंपनी का ट्रैक्टर जलकर खाक बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 6:30 और 7 के बीच बताई जा रही है. घटना की जानकारी जैसे ही बलराम यादव खेत मालिक को लगी, तो खेत मालिक ने मौके पर जाकर देखा.तो वहां पर रखी हुई करीब 5 लाख की फसल और 11 लाख का मेसी 95 कंपनी पावर ट्रक जलकर खाक हो चुका था. ट्रैक्टर जितेंद्र साहू का बताया जा रहा है,जिस समय यह घटना घटित हुई.उसे समय ट्रैक्टर का ड्राइवर खाना खा रहा था, ट्रैक्टर ड्राइवर ने आग बुझाने की काफी कोशिश की.

मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका. हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, तो मौके पर पहुंची हिंडोरिया फाइव बिग्रेड को भी इसकी सूचना दी. मगर बताया जा रहा है की मशीन खराब होने के कारण नहीं पहुंच पाई. फिर इसके बाद पटेरा और दमोह को इसकी जानकारी दी. फिर वहां से फायर बिग्रेड गाड़ी जब तक पहुंची, सारी फसल और वह टैक्टर जलकर खाक हो चुका था. पुलिस ने आगजनी कायम कर जांच की जा रही है.खेत मालिक बलराम यादव ने शासन से मदद की गुहार लगाई है.

Next Post

ज्यादा ब्याज दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगे 10 लाख रुपये

Fri Mar 28 , 2025
ग्वालियर: जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, एक 73 साल के बुजुर्ग को कुछ लोगों ने ब्याज दिलाने का लालच […]

You May Like

Play sound