
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना कटनी रेलमार्ग पर जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक- 11 पर एक बेकाबू ट्रक ने आगे दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर रेलवे गेट को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर फंस गया। गनीमत रहे इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आ रही थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा आज रविवार सुबह 6:30 हुआ। हादसे के बाद रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।
जानकारी के मुताबिक सागर से खुरई तरफ जा रहे हैं सब्जियों से भरे आपे वाहन को टक्कर मारी, फिर बाजू में खड़े ट्रक से टकराते हुए रेलवे फाटक को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर फंस गया,सूचना मिलते ही तुरंत ही रेलवे कर्मचारी और जरूआखेड़ा चौकी पुलिस पहुंची और ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
