नववर्ष 2026 मप्र को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बीते दो वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कामना की कि नववर्ष 2026 समाज के हर वर्ग की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला सिद्ध हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और जनहितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकास को नई गति मिली है। आगामी वर्ष में सरकार के नवाचारों के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। निश्चित ही नववर्ष 2026 मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

विवाह पूर्व परामर्श केंद्र तेरे मेरे सपने का वन स्टॉप सेंटर में शुभारंभ

Wed Dec 31 , 2025
आलीराजपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केन्द्र तेरे मेरे सपने का संचालन वन स्टॉप सेंटर, सिविल हॉस्पिटल के पीछे जिला आलीराजपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत के द्वारा शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा मजबूत रिश्तों को बढावा देने एवं महिलाओं और […]

You May Like