पुरानी रंजिश के चलते की गई थी प्रौढ़ व्यक्ति की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार


सरई: सरई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घटना के चंद दिनों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गन्नई निवासी फरियादिया देवकली बियार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनके पति बनवारी लाल बियार बकरी चरा रहे थे, तभी पुराने विवाद को लेकर जागमती बियार, रितेश बियार, दिनेश बियार और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल बनवारी लाल को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में थाना सरई में धारा 103(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से बरगवां क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रितेश बियार, दिनेश बियार, निगम रजक, रोहन बियार, रोहित बियार, आनंद कुमार भुजवा और जागमती बियार सहित कुल आठ आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

साथ ही दो अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी उनि नृपेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, अरुण पटेल, लक्ष्मीकांत साहू, मनीष ठाकुर, कियामुद्दीन अंसारी, जुझार मीणा, अभिषेक पाण्डेय, रिंकू धाकड़ और प्रशांत केशरी सहित साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Post

महाकाल दर्शन से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 3 की मौत

Sat Apr 18 , 2026
खंडवा: जिले के बोरगांव बुजुर्ग चौकी क्षेत्र में इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो […]

You May Like