महाकाल दर्शन से लौट रहे परिवार की कार खंभे से टकराई, 3 की मौत

खंडवा: जिले के बोरगांव बुजुर्ग चौकी क्षेत्र में इंदौर–इच्छापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा सड़क पर बिखर गया।हादसे में कार चालक जलगांव निवासी 47 वर्षीय श्याम सोनोने की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां शोभा (60) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 वर्षीय बेटी शिवन्या ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, परिवार उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था। देर रात लगातार ड्राइविंग के चलते चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।इस दुर्घटना में श्याम की पत्नी शुभांगी, उनकी दो अन्य बेटियां और साले मयूर समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बुरहानपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद छोटी बच्ची शिवन्या सामान्य दिख रही थी और उसने पानी व फ्रूटी भी मांगी थी, लेकिन अंदरूनी चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घायल शुभांगी को अब तक पति, सास और बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइविंग के दौरान आई झपकी माना जा रहा है

Next Post

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़का एनडीए: विपक्ष को घेरने के लिए देशभर में शुरू होगा बड़ा जन-आंदोलन, जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर भाजपा बेनकाब करेगी विपक्षी चेहरा

Sat Apr 18 , 2026
नई दिल्ली | लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा ‘संविधान (131वाँ संशोधन) विधेयक, 2026’ गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सहयोगियों ने विपक्ष के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सरकार को सदन में साधारण बहुमत तो मिला, लेकिन संवैधानिक संशोधन के लिए अनिवार्य दो-तिहाई […]

You May Like

मनोरंजन