फेरुमल अध्यक्ष एवं संदीप जैन लगातार आठवीं बार मंत्री बने

सतना:क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन ( सी एम ए ) का 57वां वार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा रविवार को रीवा रोड स्थित सी एम ए कार्यालय मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के मुख्य आतीथ्य एवं चेम्बर महामंत्री मनोज कटारे के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न हुवा।सी एम ए मंत्री संदीप कुमार जैन ने बताया की चुनाव अधिकारी पवन जैन एवं सह चुनाव अधिकारी गुणवन्त शाह व अमर भागवानी की देखरेख मे सत्र 2026-28 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन हुवा।

सभी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुवे। नवीन कार्यकारिणी मे अध्यक्ष फेरुमल तोलवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश लालचंदानी, कनिष्ट उपाध्यक्ष अनिल सेनानी, मंत्री संदीप जैन, वरिष्ठ उपमंत्री पवन जैन, कनिष्ट उपमंत्री केशव माखीजा, कोषाध्यक्ष कमल जानवानी चुने गए। कार्यकारिणी मे गुणवन्त शाह, पवन दुदानी, कपिल शाह, अमर भागवानी, रितेश मेहता, धीरज माखीजा, गंगाराम सचदेव, किशोर सेवानी चुने गए।

Next Post

सोशल मीडिया वीडियो पर शिक्षा विभाग सख्त

Mon Jul 13 , 2026
सिंगरौली:जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली कविता त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कृष्ण मुरारी सोनी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कर्मचारी से तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के […]

You May Like

Play sound