सीधी। रामपुर नैकिन में नगर की विभिन्न समस्याओं और नगर परिषद से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने नगर की मूलभूत सुविधाओं, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, बिजली, कचरा प्रबंधन और अधूरे विकास कार्यों सहित कई मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।
कांग्रेस की ओर से नगर परिषद को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। कांग्रेस ने मांगों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
