‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

भोपाल। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कल्पनाएं और विचार देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को समझने के लिए प्रेरित करती हैं।

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की आयुषी अहिरवार ने प्रथम, बालाघाट के दीनू बोपचे ने द्वितीय और टीकमगढ़ की आयुषी सिद्धि नामदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अशोकनगर की श्रीजी मिश्रा प्रथम, धार की छवि मंगरोलिया द्वितीय और गुना की रानी राजक ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए और प्रतिभागियों से संवाद किया। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षा अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत पौधारोपण, स्वच्छता, योग, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और पोषण जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Next Post

अधिग्रहित जमीन पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue Oct 6 , 2026
सिंगरौली । ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में गति लाने के लिए अधिग्रहित भूमि पर बने मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज मंगलवार को एसडीएम देवसर डॉ. सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। […]

You May Like