ई रिक्शा में मिली 63 लीटर अवैध शराब

सतना : मैहर नगर में शराबबंदी लागू होने और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी कुछ लोग नशे का अवैध कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी कड़ी में ई रिक्शा के जरिए शराब की तस्करी कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ी गई 63 लीटर शराब की कीमत 28 हजार रु आंकी गई.कोतवाली थाना प्रभारी मैहर अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि ई रिक्शा में अवैध शराब लोड कर ले जाई जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम पौड़ी पुल के पास पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान ई रिक् शा में सवार होकर मैहर की ओर आते हुए 3 व्यक्ति नजर आ गए. जिन्हें रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ में तीनों व्यक्तियों की पहचान प्रवेश तिवारी पिता लल्ला उम्र 32 वर्ष, राहुल सेन पिता चुन्नी लाल 23 वर्ष और लक्ष्मण सेन पिता अशोक उम्र 34 वर्ष तीनों निवासी मानपुर वार्ड क्र. 9 के तौर पर हुई. वहीं तलाशी लिए जाने पर आटो में 3 बोरियां रखी मिलीं. जिन्हें खोलकर देखने पर अवैध शराब भरी मिली. आटो में कुल 63 लीटर अवैध शराब पाई गई. जिसकी कीमत 28 हजार रु आंकी गई. यह देखते हुए तीनों आरोपिओं को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

Next Post

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक घायल

Tue Jan 20 , 2026
बुधनी. प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जानलेवा साबित हो रही है. ताजा मामला नगर के वार्ड क्रमांक 12 माना क्षेत्र का है. सड़क से गुजर रहा एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया. मांझा सुखराम वर्मा नामक युवक की गर्दन में फंसते ही गहरा घाव हो […]

You May Like