चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक घायल

बुधनी. प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जानलेवा साबित हो रही है. ताजा मामला नगर के वार्ड क्रमांक 12 माना क्षेत्र का है. सड़क से गुजर रहा एक युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया. मांझा सुखराम वर्मा नामक युवक की गर्दन में फंसते ही गहरा घाव हो गया और तेज रक्तस्राव होने लगा. युवक घबरा कर सड़क पर गिर पड़ा. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया. गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. इससे पहले भी नगर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं. इसके बावजूद इस खतरनाक मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है. शायद प्रशासन को कोई बड़ी अनहोनी का इंतजार है.

 

Next Post

सरे बाजार किया चाकू से हमला ,दबोचे गए 3 आरोपी

Tue Jan 20 , 2026
सतना : शहर के बाजार क्षेत्र के प्रमुख स्थल पन्नीलाल चौक के निकट सरे आम चाकू मारने की घटना ने आस पास के क्षेत्र में दहशत फैला दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.शहर के लालता चौक निवासी शिवांश विश्वकर्मा […]

You May Like