बिजली विभाग के ऑपरेटर का हाइबोल्टेज ड्रामा

सतना:नौकरी से अचानक निकाले जाने की खबर सुनते ही बौखलाए सब स्टेशन के ऑपरेटर ने बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच धरना दिया. दो घंटे तक दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही अधिकारियों की समझाईस के दो घंटे बाद ऑपरेटर उतरा नीचे.जिले के उचेहरा बिजली वितरण क्षेत्र के पोड़ी-पिथौराबाद सब स्टेशन में शनिवार दोपहर एक बड़ा हंगामा देखने को मिला.

नौकरी से अचानक हटाए जाने से असंतुष्ट ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला ने विरोध दर्ज कराने के लिए बिजली के पोल पर चढ़कर तारों के बीच धरना दे दिया. इस घटनाक्रम से पहले ऑपरेटर ने सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी. जिसके चलते क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया और ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.ऑपरेटर अभिनेंद्र शुक्ला का आरोप है कि सब स्टेशन पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ वह अपना कार्य कर रहा था. इसके बावजूद विभाग द्वारा उसे बिना कोई कारण बताए सेवा से पृथक कर दिया गया जिससे आहत हो कर उसने सप्लाई बंद कर खंभे पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया.

दो घंटे बाद उतरा नीचे
मामले की सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सतीश पटेल मौके पर पहुंचे. पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक लगातार समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया.

दोबारा बहाली का मिला आश्वासन
जे ई सतीश पटेल ने ऑपरेटर को भविष्य में ऐसा जोखिम भरा कदम न उठाने की हिदायत देते हुए उसे पुन: काम पर रखने का भरोसा दिलाया. आश्वासन मिलने के बाद ऑपरेटर सुरक्षित पोल से नीचे उतर आया. इसके बाद बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, ऑपरेटर को सेवा से हटाने और उसकी पुनः नियुक्ति की विस्तृत प्रक्रिया पर फिलहाल विभाग की ओर से स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है

Next Post

मैहर में नवरात्रि मेले की तैयारियां पूर्ण

Sun Oct 11 , 2026
मैहर:मां शारदा देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्रि मेले के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।मंदिर की प्रबंध […]

You May Like

Play sound