ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में

कैलिफोर्निया, 24 जून (वार्ता) भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने स्पेन पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्स को हराकर यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने मंगलवार को टाइटन जिम में अपने शुरुआती मैच में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिग्ज को 21-12, 14-21, 21-13 से हराया। पहला गेम जीतने के बाद, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को दूसरा गेम हारने के बाद निर्णायक गेम खेलना पड़ा। हालांकि, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीसरे गेम में जबरदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की और प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया ओपन में वापसी की थी, जब ट्रीसा चोट से उबरने के बाद तीन महीने के रिहैबिलिटेशन से लौटी थीं। ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का दूसरे राउंड में जापान की सुमिरे नाकाडे-मियू ताकाहाशी की जोड़ी से मुकाबला होगा। इस बीच, क्वालीफायर रौनक चौहान ने फ्रांस के एनोगैट रॉय को 21-19, 21-16 और चीनी ताइपे के कुओ कुआन-लिन को 13-21, 21-14, 21-10 से हराकर पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। रौनक चौहान ने पिछले हफ़्ते मकाऊ ओपन में भी क्वालीफायर के ज़रिए पुरुष सिंगल्स के मेन ड्रॉ में जगह बनाई थी और क्वार्टर फाइनल तक का सफ़र तय किया था।

.....

Next Post

साइबर क्राइम से बचाव के लिए रामबाण साबित होगा सेफ क्लिक अभियान: टीआई इवनाती 

Wed Jun 24 , 2026
सारनी। साइबर क्राइम से बचने के लिए सेफ क्लिक अभियान रामबाण साबित होगा. जनता को ठगी से बचने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष अभियान चलाया है. उपरोक्त उदगार टी आई इवनाती ने व्यक्त किये है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश […]

You May Like